कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मैदानी स्तर पर सतत निगरानी, बेहतर विभागीय समन्वय और समयबद्ध कार्ययोजना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लक्ष्य पूर्ति के साथ गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की प्रभावशीलता भी सुनिश्चित की जाए।
#dhamtari #chhattisgarh
#MedicalFacilities
Dhamtari, Chhattisgarh | Nov 18, 2026