अमरोहा: अमरोहा में मिशन शक्ति का असर, GNM को जिंदा जलाने के मामले में फरार दो आरोपियों को महिला पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Sep 29, 2025 अमरोहा में मिशन शक्ति अभियान का असर दिखने लगा है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए GNM पारूल को जिंदा जलाने के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी जितेंद्र और गजेंद्र लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते फिर रहे थे। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं से जुड़े अपराधों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने उन्हें दबोच लिया।