अमरोहा: अमरोहा के एशियन अस्पताल में महिला की हुई मौत, डॉक्टर और स्टाफ हुए फरार
Amroha, Amroha | Sep 29, 2025 अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लकड़ा स्थित ऐशियन अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान साबिया की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद बीती रविवार की रात दस बजे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।घटना के बाद अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए।