अमरोहा: अमरोहा में सिपाही की पत्नी को जिंदा जलाने की घटना में घायल महिला की हुई दर्दनाक मौत
Amroha, Amroha | Sep 29, 2025 अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नारंगपुर में कांस्टेबल द्वारा पत्नी को जिंदा जलाने की घटना ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। 26 अगस्त को आरोपी कांस्टेबल देवेंद्र ने अपनी पत्नी पारुल को आग के हवाले कर दिया था। गंभीर हालत में पारुल को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब एक महीने तक इलाज के बाद सोमवार को उसकी मौत हो गई।