हुज़ूर: भोपाल के पास समरधा जंगल में बाघ के शावक का शव मिला
Huzur, Bhopal | Aug 16, 2026 भोपाल के पास समरधा जंगल में एक बाघ के शावक का शव मिलने का मामला सामने आया है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि बाघ के शरीर पर चोंट के निशान पाए गए हैं। इससे आशंका है कि किसी बड़े टाइगर ने हमला किया होगा। हालांकि, वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।