समर कैंप में निःशुल्क डांस सीख रहीं महिलाएं और बच्चे, ड्रॉइंग, पेंटिंग और मेहंदी की क्लास भी फुल👇
जिला अग्रवाल संघ महिला मंडल द्वारा पंचायती धर्मशाला में आयोजित किए जा रहे शिविर में शहर के अलावा गांवों से भी आ रहीं हैं युवतियां।
कैंप में सभी धर्म जाति के लोग एक साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं।
ड्राइंग पेंटिंग मेहंदी का समय शाम 4 से 5 और 12 साल तक के बच्चों का समय शाम 5 से 5:45 एवं युवतियों का समय शाम 5:45 से 6:30 है।