मुरैना में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल
मुरैना। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कपूरा भट्टा स्थित श्रीराम कॉलोनी वार्ड क्रमांक 35 में रहने वाले इमरान खान के घर पर पड़ोस में रहने वाले 5 से 7 लोगों ने धावा बोलते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के दौरान कई राउंड फायर किए गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
फायरिंग की इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को घटना का कारण माना जा रहा है। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा �