मंदिर की जमीन पर अवैध कब्रिस्तान बनाने का आरोप, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
मुरैना। जिले के खड़ियाहार गांव में मंदिर की भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्रिस्तान बनाए जाने का मामला सामने आया है। खड़िया हार गांव निवासी एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता रामकरण सिंह तोमर ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि सर्वे क्रमांक 724, जो मंदिर की भूमि है और जिसके परिसर में मंदिर व स्कूल स्थित हैं, उसके समीप वर्ष 2019-20 में गांव के सत्तार खान द्वारा अवैध रूप से कब्रिस्तान बना दिया गया।
रामकरण सिंह तोमर का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत अंबाह तहसील प्रशासन से की थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि संबंधित भूमि पर 4 से 5 कब्रें बनाई जा चुकी हैं और यह धार्मिक स्थल एवं स्कूल के निकट होने के कारण अनुचित है।
उन्होंने बताया कि गांव में मुस्लिम समुदाय के केवल चार परिवार निवास करते हैं, जबकि आरोपित पक्ष ने बड़ी संख्या में लोगों का हवाला देकर उक्त भू