Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
image
image
image
image

नामांकन रद्द होने के विरोध में दिमनी और मुरैना में कांग्रेस का एकदिवसीय धरना। मुरैना। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मुरैना जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दिमनी के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक एक दिवसीय अनशन एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने नामांकन निरस्त करने की प्रक्रिया को अलोकतांत्रिक बताते हुए निर्णय का विरोध किया और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। धरना-प्रदर्शन में रामकिशोर तोमर, मनोज सिंह तोमर, रामानंद शर्मा, फेरन सिंह, हनुमत शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर सरकार और निर्वाचन प्रक्रिया के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, मुरैना जिला मुख्यालय पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर नामांकन निरस्त किए जाने के फैसले का विरोध जताया और इसे वापस लेने की मांग की।

Morena Nagar, Morena | Jun 10, 2026

MORE NEWS

मुरैना में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 26 लाख की अवैध रेत मिट्टी में मिलाकर की नष्ट

मुरैना पुलिस द्वारा अवैध रेत कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना देवगढ़ क्षेत्र के ग्राम बरवासिन में करीब 26 लाख रुपये मूल्य की अवैध रूप से भंडारित रेत को नष्ट कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देश पर जिलेभर में अवैध रेत परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी नितिन बघेल के मार्गदर्शन में थाना देवगढ़ पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
संयुक्त टीम ने 10 जून को ग्राम बरवासिन में दबिश दी, जहां करीब 1300 ट्रॉली (2600 घनमीटर) रेत अवैध रूप से भंडारित मिली। मौके पर पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने एक जेसीबी मशीन और तीन लोडरों की सहायता से पूरी रेत को मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया। नष्ट की गई रेत की अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि चंबल क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुरैना में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 26 लाख की अवैध रेत मिट्टी में मिलाकर की नष्ट मुरैना पुलिस द्वारा अवैध रेत कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना देवगढ़ क्षेत्र के ग्राम बरवासिन में करीब 26 लाख रुपये मूल्य की अवैध रूप से भंडारित रेत को नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देश पर जिलेभर में अवैध रेत परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी नितिन बघेल के मार्गदर्शन में थाना देवगढ़ पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। संयुक्त टीम ने 10 जून को ग्राम बरवासिन में दबिश दी, जहां करीब 1300 ट्रॉली (2600 घनमीटर) रेत अवैध रूप से भंडारित मिली। मौके पर पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने एक जेसीबी मशीन और तीन लोडरों की सहायता से पूरी रेत को मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया। नष्ट की गई रेत की अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि चंबल क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Morena Nagar, Morena | Jun 10, 2026

पुरानी रंजिश में भाजपा नेता के घर फा.यरिंग, विवाद के बाद इलाके में फैली दहशत

मुरैना। शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुरी कॉलोनी कपूरा भट्टे इलाके में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि फा.यरिंग होने की बात सामने आई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता इमरान खान पुत्र सुलेमान खान ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले केके उर्फ छोटू, दानिश, सलमान और कलुआ के साथ लंबे समय से पुराना विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में झगड़े में बदल गई।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान फाय.रिंग की गई। घटना के बाद इमरान खान थाना कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और विवाद की बात सामने आई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुरानी रंजिश में भाजपा नेता के घर फा.यरिंग, विवाद के बाद इलाके में फैली दहशत मुरैना। शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुरी कॉलोनी कपूरा भट्टे इलाके में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि फा.यरिंग होने की बात सामने आई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता इमरान खान पुत्र सुलेमान खान ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले केके उर्फ छोटू, दानिश, सलमान और कलुआ के साथ लंबे समय से पुराना विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान फाय.रिंग की गई। घटना के बाद इमरान खान थाना कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और विवाद की बात सामने आई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Morena Nagar, Morena | Jun 10, 2026

मुरैना जिले में अवैध रेत पर बड़ी कार्रवाई, 1300 ट्रॉली भंडारित रेत का किया गया नष्टीकरण
मुरैना। जिले में अवैध खनन एवं रेत के अवैध भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवगढ़ थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने चंबल नदी क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित 1300 ट्रॉली रेत का नष्टीकरण किया।
प्रशासन के अनुसार, नष्ट की गई रेत की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने अवैध रूप से जमा रेत को मशीनों की सहायता से नष्ट कराया, ताकि उसका अवैध परिवहन एवं बिक्री न हो सके।
बताया जा रहा है कि जिले में अवैध रेत खनन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए पुलिस, वन विभाग और प्रशासन द्वारा लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और रेत के अवैध भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा चंबल क्षेत्र में नियमित निगरानी रखी जा रही है।

मुरैना जिले में अवैध रेत पर बड़ी कार्रवाई, 1300 ट्रॉली भंडारित रेत का किया गया नष्टीकरण मुरैना। जिले में अवैध खनन एवं रेत के अवैध भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवगढ़ थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने चंबल नदी क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित 1300 ट्रॉली रेत का नष्टीकरण किया। प्रशासन के अनुसार, नष्ट की गई रेत की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने अवैध रूप से जमा रेत को मशीनों की सहायता से नष्ट कराया, ताकि उसका अवैध परिवहन एवं बिक्री न हो सके। बताया जा रहा है कि जिले में अवैध रेत खनन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए पुलिस, वन विभाग और प्रशासन द्वारा लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और रेत के अवैध भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा चंबल क्षेत्र में नियमित निगरानी रखी जा रही है।

Morena Nagar, Morena | Jun 10, 2026

मुरैना - नेशनल हाईवे वन चौकी पर तेज रफ्तार ट्रक ने चेकिंग पॉइंट को रौंदा, CCTV फुटेज वायरल
मुरैना। जिले की नेशनल हाईवे स्थित वन चौकी पर चार दिन पहले हुई एक सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत अवैध रेत परिवहन की रोकथाम के लिए पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम चेकिंग अभियान चला रही थी।
इसी दौरान एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक चेकिंग पॉइंट की ओर बढ़ा और बैरिकेड्स व वन चौकी को टक्कर मार दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में वन विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया था।
वायरल सीसीटीवी फुटेज में ट्रक तेज गति से चेकिंग पॉइंट की ओर आता और बैरिकेड्स को तोड़ते हुए आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मुरैना - नेशनल हाईवे वन चौकी पर तेज रफ्तार ट्रक ने चेकिंग पॉइंट को रौंदा, CCTV फुटेज वायरल मुरैना। जिले की नेशनल हाईवे स्थित वन चौकी पर चार दिन पहले हुई एक सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत अवैध रेत परिवहन की रोकथाम के लिए पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक चेकिंग पॉइंट की ओर बढ़ा और बैरिकेड्स व वन चौकी को टक्कर मार दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में वन विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया था। वायरल सीसीटीवी फुटेज में ट्रक तेज गति से चेकिंग पॉइंट की ओर आता और बैरिकेड्स को तोड़ते हुए आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Morena Nagar, Morena | Jun 10, 2026