राष्ट्रीय एकता दिवस रन फार यूनिटी
एकता के लिये कदम, भारत के लिए कदम
राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जय स्तंभ चौक से गांधी स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। साथ ही रन फॉर यूनिटी के समापन अवसर पर गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय योगदान देने का संदेश गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष नगरपालिका श्री घनश्याम जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहें।
#शहडोल #shahdol
11 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026