खगड़िया: खगड़िया में विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियाँ पूरी, 1372 मतदान केंद्रों पर 11.66 लाख मतदाता करेंगे मतदान
6 नवम्बर को खगड़िया में होने वाले बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। जिले के 1372 मतदान केंद्रों पर 6.16 लाख पुरुष और 5.50 लाख महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बुधवार की शाम 4 बजे प्रेसवार्ता कर बताया कि मतदान गुरुवार 6 नवंबर की सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा।