सहावर: अमांपुर में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, दीयों से जगमगाए घर-आंगन
अमांपुर में कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र में प्रकाश का पर्व दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली पर शाम होते ही घर-आंगन, व्यावसायिक प्रतिष्ठान व मंदिर रोशनी से जगमगा उठे। दीपावली पर पूजा करने के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी चलाई।