लालगंज: महुलार में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला बैरहर निवासी युवक का शव, पुलिस ने जांच शुरू की
लालगंज के महुलार ग्राम पंचायत में घोरी डैम व अस्थाई गोआश्रय स्थल के पास रविवार सुबह करीब 8बजे एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना करते हुए शव को नीम के पेड़ से उतरवा कर पहचान करने में जुट गए।