बांसगांव: गगहा क्षेत्र के टेम्हा गांव निवासी व्यक्ति की दरवाजे पर खड़ी बाइक हुई चोरी, पीड़ित ने गगहा थाने में की शिकायत
गगहा के टेम्हा निवासी संगम कुमार रोज की भांति बुधवार को अपनी बाइक दरवाजे पर खड़ी कर सोने चले गये थे। गुरुवार की सुबह चार बजे जगे तो दरवाजे से बाइक गायब थी। संगम कुमार ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने संगम कुमार ने गुरुवार की शाम 5 बजे मीडियाकर्मीयों से बातचीत के दौरान बताया कि गगहा थाने पर लिखित तहरीर दे दी है।