बांसगांव: देवडार बाबू गांव में अपनी सहेली के घर से कीमती सामान चोरी करने वाली नर्तकी को बाँसगाँव पुलिस ने हिरासत में लिया
सहेली के घर से चोरी कर फरार नर्तकी को बांसगांव पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपित के पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मथौली बाजार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर निवासी एक युवती नर्तकी है। 16 मार्च को युवती बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम देवड़ार बाबू में रहने वाली अपनी सहेली डांसर रोशनी के घर मिलने आई थी।