बांसगांव: गौ तस्करी के आरोपित कसिहार गाँव के निवासी गैंग लीडर सहित 3 के खिलाफ बेलीपार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की
बेलीपार पुलिस ने गौ तस्करी के आरोपित गैंग लीडर सहित तीन के खिलाफ गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करों में खलबली मच गई है। गौ तस्करी मे सम्मिलित गैंग लीडर राजेश आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके विरुद्ध बेलीपार थाने मे गौ तस्करी मारपीट, जान से मारने की कोशिश, चोरी, आर्म्स एक्ट, समेत कई अन्य मामलों मे कुल 10 मुकदमा पंजीकृत है।