बांसगांव: मऊ जनपद के मुहम्मदपुर से रात में चोरी की गई बाइक सुबह गगहा के सेनुआपार गांव के सामने हाइवे पर मिली
मऊ जनपद के मुहम्मदपुर से मंगलवार की रात चोरी हुई बाइक बुधवार की सुबह गगहा क्षेत्र के सेनुआपार गांव के सामने हाइवे पर लावारिस हाल में मिली। जानकारी के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार निवासी भूपेंद्र मणि साहनी अपनी बहन की शादी में मऊ जिले के जयसिंहपुर मुहम्मदपुर निवासी अपने बहनोई तारकेश्वर को विदाई में बाइक दी थी।