चंदौली: बसपा प्र. अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मुगलसराय दवा कारोबारी हत्याकांड में मृतक के घर पहुंचे और परिवार से मिले
चंदौली जनपद के मुगलसराय में दवा कारोबारी रोहिदास पाल की हत्या के बाद घटना ने राजनीतिक रूप ले लिया है। बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल रविवार दोपहर मृतक के परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार से संवेदना व्यक्त की। चेतावनी दी की 2 से 3 दिन के भीतर हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन होगा।