चंदौली: जनपद में दूरसंचार अवसंरचना एवं भारतनेट परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई
चंदौली जनपद में दूरसंचार अवसंरचना एवं भारतनेट परियोजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार शाम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के दूर संचार विभाग के सचिव देवेंद्र कुमार राय ने की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क कवरेज की स्थिति समीक्षा की गई। प्रभावित सेवाओं को लेकर संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश दिया गया।