चंदौली: हसरत नगर में घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, समय रहते बचाई गई
चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 हसरत नगर में बीते शुक्रवार देर शाम घरेलू विवाद के चलते एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तत्परता से महिला की जान बच गई और उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ चंद्रमणि सिंह ने शनिवार रात बताया कि महिला का इलाज जारी है।