चंदौली: ताराजीवनपुर समीप रिंग रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पति-पत्नी सहित तीन लोग गंभीर घायल
अलीनगर थाना के ताराजीवनपुर समीप रिंग रोड पर रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गोबरहा निवासी बाइक सवार मुलायम तथा उसकी पत्नी शीतल की सामने से आ रहे बाइक सवार अवध बिहारी निवासी गोकुलपुर से टक्कर हो गई। घायल तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।