चंदौली: जिलाधिकारी की मौजूदगी में नेगुरा ग्राम में धान की क्रॉप कटिंग, 40.83 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार का आकलन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2025 के लिए धान की फसल की क्राप कटिंग का कार्य शनिवार शाम जिलाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह क्रॉप कटिंग तहसील चंदौली के चयनित राजस्व ग्राम नेगुरा में सांख्यिकी विभाग की देखरेख में की गई। कटिंग के दौरान गाटा संख्या 123 में 15.77 किलोग्राम तथा गाटा संख्या 419 में 21.71 किलोग्राम प्लांट उपज दर्ज की गई।