चंदौली: तेजोपुर और नगर पंचायत सैयदराजा में SIR कार्य का किया निरीक्षण, डीएम ने अभियान को निष्पक्षता से पूरा करने के दिए निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने रविवार दोपहर सदर तहसील क्षेत्र के तेजोपुर, नगर पंचायत सैयदराजा में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुपरवाइजर,बीएलओ तथा संबंधित टीम से घर-घर वितरित किए जा रहे गणना प्रपत्र,प्राप्त प्रपत्रों के अद्यतन कार्य व मतदाता सूची संशोधन की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।