अमरिया: अमरिया क्षेत्र के बरादुन्नवा में तालाब में दिखे दो मगरमच्छ, गांव में फैली दहशत
अमरिया क्षेत्र के गांव बरादुन्नवा के कमालनगर में तालाब में दो मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। मगरमच्छों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छों को पकड़ने के लिए तालाब में जाल लगा दिए हैं। लोगों से तालाब के पास न जाने, बच्चों को दूर रखने और सतर्क रहने की अपील की गई है। व