बांसवाड़ा: भटवाड़ा गांव में बच्चों के साथ मारपीट के मामले में 5 नामजद, सदर थाने में दर्ज हुआ केस
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भटवाड़ा गांव में बच्चों के साथ मारपीट करने के मामले मे पांच जनों को नामजद किया गया है। रविवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी रमेश पिता पूनिया निवासी भटवाड़ा ने उसके पुत्र -पुत्री के साथ गांव के दबंगो द्वारा मारपीट करने को लेकर गांव के सूरज, हरीश, विक्रम, पवन और लक्ष्मण पांचो के खिलाफ सदर थाने मे नामजद रिपोर्ट दी है।