बांसवाड़ा: घाटोल कस्बे में राह चलते युवक को बाइक चालक ने मारी टक्कर, दोनों को लगी चोट
घाटोल कस्बे में शनिवार दोपहर 3 बजे राह चलते युवक को बाइक चालक ने मारी टक्कर दोनों को लगी चोट, शनिवार शाम 6 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि बाइक चालक सुरजमल पुत्र प्रभु निवासी वाडगुन और राह चलता घायल मंसु निवासी घाटोल दोनों का उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है।