बांसवाड़ा: शहर के बस स्टैंड के पास हैंड पंप ठीक कर रहे ठेका कर्मी के हाथ पर पाइप गिरने से लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
शहर के बस स्टैंड के पास शनिवार शाम 5 बजे हैंड पंप ठीक कर रहे ठेकाकर्मी के हाथ पर पाइप गिरने से लगी चोट, जिसके बाद घायल ठेका कर्मी को उपचार के लिए शनिवार शाम 6 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। घायल ने बताया कि मनुराम निवासी खांदु कॉलोनी का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।