बांसवाड़ा: कुंडला बस्ती गांव में कार ने बाइक को चपेट में लिया, तीन लोगों को लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र के कुंडला बस्ती गांव में शनिवार शाम 5:30 बजे कार ने बाइक को चपेट में ले लिया एक ही परिवार के तीन लोगों को लगी चोट, तीनों घायलों को उपचार के लिए शनिवार शाम 7:30 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि परमा पुत्र केला,मोती पत्नी परमा और बादल पुत्र रमेश निवासी कुंडला बस्ती तीनों का उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है।