बांसवाड़ा: चिड़ियावासा में लिप्ट मांगकर लुटेरों ने बाइक पर बैठे बालक को चाकू की नोक पर डरा-धमका लूट ली बाइक, पुलिस पहुंची
lसदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिड़ियावासा कस्बे से रविवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार कस्बे से चाकू की नोक पर डरा कर बाईक लूटने का मामला सामने आया है। चिड़ियावासा -तलवाड़ा मार्ग पर दो युवकों ने ने लिप्ट लेने के बहाने चिड़ियावासा निवासी बालक अजय की बाईक पर दोनों युवकों ने कुछ दुरी पर जाकर बालक अजय सुनसान जगह पर रोक जबरन कर उसके गले पर चाकू रखकर बाईक लूट ले गए।