गोरखपुर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पिपराइच थाना क्षेत्र के बेला काटा में उनके निवास स्थान पर पुलिस ने किया नजरबंद
संभल की जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए विवाद में पांच मुस्लिम युवकों की गोली लगने से मौत हो गई थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया था लेकिन मंगलवार की सुबह पिपराइच थाने की पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान को उनके निवास स्थान बेला काटा में नजर बंद कर दिया और पुलिस फोर्स तैनात कर दी।