गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आएंगे गोरखपुर, बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर आएंगे और बुधवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक समारोह की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री शाम 4:00 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही महंत अवैद्यनाथ स्मृति छठवीं अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइस मनी कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी देंगे।