गोरखपुर: चिलुवाताल पुलिस ने फर्टिलाइजर से सोने की चेन छीनने वाली आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
चिलुवाताल पुलिस ने फर्टिलाइजर इलाके से सोने की चेन छीनने का प्रयास करने वाली सीमा नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। रविवार को फर्टिलाइजर कैंपस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक महिला की चेन छीन कर भागने का प्रयास करते हुए इसे पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आज पुलिस ने इसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से इसे जेल भेज दिया गया है।