गोरखपुर: गोरखनाथ पुलिस ने गोरखनाथ ओवर ब्रिज के पास चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखनाथ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास से इरफान नाम की एक युवक को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने चोरी की एक मोबाइल बरामद की है। इसके खिलाफ स्थानीय थाने पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर आज सोमवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने इसे जेल भेज दिया है।