गोरखपुर: जिला अस्पताल से सीएमओ ने एड्स जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशुतोष कुमार दुबे ने एड्स जागरूकता रैली को सोमवार की सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ संतोष कुमार दुबे ने बताया कि एड्स छूने से या संपर्क में आने से नहीं फैलता असुरक्षित यौन संबंध और रक्त के संपर्क में आने से फैलता है। ऐड मरीज से भेदभाव बिल्कुल भी ना करें। समाज में उसे जीने का उतना ही हक है जितना आम लोगों को है।