गोरखपुर: NPCI से जुड़े खातों में ही मिलेगा निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ, जिला प्रोबेशन अधिकारी ने दी जानकारी
जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ उन्हीं खाताधारकों को मिलेगा जिनका बैंक खाता आधार से जुड़ा है और एनपीसीआई से कनेक्ट है। जिन लाभार्थियों का पेंशन उनके खाते में नहीं जा रहा है वह जल्द से जल्द अपने खाते को एनपीसीआई से कनेक्ट करा लें। वरना वह पेंशन से वंचित रह जाएंगी।