सिकंदराराऊ: न.शेखा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
नगला शेखा में शादी के महज एक महीने बाद एक 20 वर्षीय नवविवाहिता यशोदा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के सतोहा गांव की रहने वाली यशोदा का विवाह नगला शेखा के एक प्राइवेट कर्मी अजय के साथ हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस और मायके वाले मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।