काराकाट: काराकाट में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार, पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज
काराकाट थाना क्षेत्र के पांडेडीह गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतका की मां ने पति समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज मंगलवार को 1 बजे मृतका की मां शांति देवी केस दर्ज कराई है।