814 ग्राम एमडीएमए (मादक पदार्थ) सहित 1 आरोपी गिरफ्तार।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 29 जुलाई । 29 जुलाई को अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने नजदीक सैक्टर-103, गुरुग्राम से एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ सहित काबू किया। आरोपी की पहचान अरशद अली उर्फ अज्जू (उम्र-33 वर्ष) निवासी रेड रोज, पोसिहिल रोड, वेस्टहिल, जिला कोझिकोड (केरल), वर्तमान निवासी लैंडमार्क सोसायटी, दौलताबाद, गुरुग्राम के रूप में हुई है।
आरोपी के कब्जा से 814 ग्राम एमडीएमए (मादक पदार्थ) बरामद होने पर उसके विरुद्ध पुलिस थाना राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी एक निजी एयरलाइंस में पिछले 3 वर्ष से पायलट की नौकरी करता है। इस कब्जा से बरामद हुआ अवैध मादक पदार्थ यह नोएडा से अपने एक अन्य साथी से 5 लाख रुपए में लेकर आया था तथा एमडीएमए जितने रुपए में बिकता उसी हिसाब से बाकी रुपए देने थे। आरोपी नशीला पदार्थ पहले खुद नशा करने के लिए लेता था तथा बाद में रुपए के लालच में बेचने लगा।
आगामी पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।