Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh

फूलों की दुकान चलाने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति के सिर पर चोट मारकर हत्या करने के मामले में 1 आरोपी काबू। वारदात में प्रयोग किया गया 1 डण्डा बरामद। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 30 जुलाई । 29 जुलाई को पुलिस थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित Khushi Florist नामक फूलों की दुकान के अंदर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़े होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। उपरोक्त सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला, जिसके सिर व हाथ पर चोटों के निशान थे। पुलिस टीम द्वारा मौके को सुरक्षित करते हुए पुलिस की सीन-ऑफ-क्राइम, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीमों को घटनास्थल पर बुलाया, जिनके द्वारा घटनास्थल व शव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वारदात में प्रयोग किया गया 1 लकड़ी के डंडे सहित अन्य साक्ष्यों को पुलिस कब्जा में लिया गया। उसके उपरांत नियमानुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी, गुरुग्राम भिजवाया गया। उपरोक्त सम्बन्ध में एक व्यक्ति ने मृतक की पहचान *संजय (उम्र-38 वर्ष) निवासी जिला पूर्वी चंपारण, बिहार* के रूप में कराते हुए पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि मृतक संजय के भाई ने इसको सूचना दी कि संजय की मौत हो गई है तो इसने संजय की दुकान के अंदर जाकर देखा तो संजय का शव खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था। इसके द्वारा पता करने पर ज्ञात हुआ कि रात के समय संजय का किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था, जिस झगड़े में संजय के सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। पुलिस थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए वारदात में संलिप्त 1 आरोपी को 30 जुलाई को गुरुग्राम से काबू किया। आरोपी की पहचान राजीव दास (उम्र-40 वर्ष) निवासी जिला मधुबनी, बिहार के रूप में हुई। प्रारंभिक पुलिस अनुसंधान में ज्ञात हुआ कि मृतक पिछले करीब 10 वर्षों से ए-ब्लॉक, डीएलएफ फेज-1, जी-टाउन वाइन-शॉप के नजदीक फूल, गुलदस्ते एवं बुके आदि की दुकान संचालित करता था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी राजीव दास को काबू करके इससे इसके अन्य साथी आरोपी व हत्या के कारणों का पता लगाने के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। आरोपी से पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य समक्ष आएंगे उनके अनुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 31, 2026

MORE NEWS

गुरुग्राम के पॉश ईलाका सेक्टर-67A में दबंगई का मामला! 🚨 RWA ज्वाइंट सेक्रेटरी और उनकी पत्नी पर बीच सड़क लाठी-डंडों से हमला किए जाने का आरोप। बताया जा रहा है कि कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। डायल-112 पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार ने शिकायत दी है और FIR दर्ज होने का इंतजार है। #Gurugram #Gurgaon #fight #Sector67A #RWA

गुरुग्राम के पॉश ईलाका सेक्टर-67A में दबंगई का मामला! 🚨 RWA ज्वाइंट सेक्रेटरी और उनकी पत्नी पर बीच सड़क लाठी-डंडों से हमला किए जाने का आरोप। बताया जा रहा है कि कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। डायल-112 पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार ने शिकायत दी है और FIR दर्ज होने का इंतजार है। #Gurugram #Gurgaon #fight #Sector67A #RWA

Jhajjar, Jhajjar | Jul 31, 2026

वाराणसी से प्रारंभ हुई संत शिरोमणि गुरु रविदास की पवित्र कलश यात्रा का गुरुग्राम में भव्य स्वागत, मंत्री और नेता पवित्र कलश को सिर पर रखकर यात्रा में चले पैदल

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, कृष्ण कुमार बेदी, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, विधायक तेजपाल तंवर, विधायक मुकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पवित्र कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक हुए सहभागी, संत शिरोमणि गुरु रविदास के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 30 जुलाई। गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को जन-जन का उत्सव बनाने के उद्देश्य से निकाली जा रही पवित्र कलश यात्रा के गुरुग्राम आगमन पर यात्रा का श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ स्वागत किया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के नेतृत्व में सर्वसमाज का प्रतिनिधिमंडल वाराणसी से पवित्र कलश एवं गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी लेकर गुरुग्राम पहुंचा। 
इस अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खान एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, भाजपा गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव, पूर्व मेयर मधु आजाद, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालुओं ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश देता है। उनकी 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यह यात्रा समाज को उनके विचारों से जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम बनेगी।

यात्रा मार्ग पर जगह-जगह हुआ पवित्र कलश यात्रा का भव्य स्वागत

गुरुग्राम पहुंचने के बाद पवित्र कलश यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। एंबिएंस मॉल से प्रारंभ होकर यात्रा शंकर चौक, सिग्नेचर टावर, राजीव चौक, सोहना चौक, प्रेम मंदिर, न्यू कॉलोनी मोड़, सेक्टर-4-7 होते हुए शीतला माता मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का अभिनंदन किया तथा गुरु रविदास जी के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 

गुरुग्राम से पूरे हरियाणा में पहुंचेगी गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी

वाराणसी से लाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी एवं कलश का गुरुग्राम पहुंचने के बाद पवित्र कलश को माता शीतला देवी मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया। इसके उपरांत 4 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के करकमलों से यह पवित्र मिट्टी प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद सभी जिलों में गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में इस पवित्र मिट्टी का उपयोग किया जाएगा, ताकि संत गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

ससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के नेतृत्व में 14 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गया था वाराणसी* 

एससी मोर्चा सत्य प्रकाश जरावता के नेतृत्व में वाराणसी से पवित्र मिट्टी के कलश लेकर आए विधायक कपूर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, यमुनानगर की मेयर सुमन बहमनी, चेयरमैन बलदेव ग्रोहा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, चेयरमैन कप्तान योगेश बैरागी, पूर्व विधायक सरिता नारायणा, पार्षद अशोक कटारिया, चेयरमैन रेखा, सुंदरलाल यादव (प्रदेश सह संयोजक, पंचायती राज प्रकोष्ठ), चेयरमैन धुमन सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुरेश कौशिक तथा प्रवीन जैन संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी लेने वाराणसी गया था।

वाराणसी से प्रारंभ हुई संत शिरोमणि गुरु रविदास की पवित्र कलश यात्रा का गुरुग्राम में भव्य स्वागत, मंत्री और नेता पवित्र कलश को सिर पर रखकर यात्रा में चले पैदल कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, कृष्ण कुमार बेदी, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, विधायक तेजपाल तंवर, विधायक मुकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पवित्र कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक हुए सहभागी, संत शिरोमणि गुरु रविदास के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 30 जुलाई। गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को जन-जन का उत्सव बनाने के उद्देश्य से निकाली जा रही पवित्र कलश यात्रा के गुरुग्राम आगमन पर यात्रा का श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ स्वागत किया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के नेतृत्व में सर्वसमाज का प्रतिनिधिमंडल वाराणसी से पवित्र कलश एवं गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी लेकर गुरुग्राम पहुंचा। इस अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खान एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, भाजपा गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव, पूर्व मेयर मधु आजाद, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालुओं ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश देता है। उनकी 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यह यात्रा समाज को उनके विचारों से जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम बनेगी। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह हुआ पवित्र कलश यात्रा का भव्य स्वागत गुरुग्राम पहुंचने के बाद पवित्र कलश यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। एंबिएंस मॉल से प्रारंभ होकर यात्रा शंकर चौक, सिग्नेचर टावर, राजीव चौक, सोहना चौक, प्रेम मंदिर, न्यू कॉलोनी मोड़, सेक्टर-4-7 होते हुए शीतला माता मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का अभिनंदन किया तथा गुरु रविदास जी के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गुरुग्राम से पूरे हरियाणा में पहुंचेगी गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी वाराणसी से लाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी एवं कलश का गुरुग्राम पहुंचने के बाद पवित्र कलश को माता शीतला देवी मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया। इसके उपरांत 4 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के करकमलों से यह पवित्र मिट्टी प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद सभी जिलों में गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में इस पवित्र मिट्टी का उपयोग किया जाएगा, ताकि संत गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। ससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के नेतृत्व में 14 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गया था वाराणसी* एससी मोर्चा सत्य प्रकाश जरावता के नेतृत्व में वाराणसी से पवित्र मिट्टी के कलश लेकर आए विधायक कपूर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, यमुनानगर की मेयर सुमन बहमनी, चेयरमैन बलदेव ग्रोहा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, चेयरमैन कप्तान योगेश बैरागी, पूर्व विधायक सरिता नारायणा, पार्षद अशोक कटारिया, चेयरमैन रेखा, सुंदरलाल यादव (प्रदेश सह संयोजक, पंचायती राज प्रकोष्ठ), चेयरमैन धुमन सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुरेश कौशिक तथा प्रवीन जैन संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी लेने वाराणसी गया था।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 30, 2026

"राजनीति में मतभेद स्वीकार हैं, लेकिन किसी बेटी, मां या पूरे समुदाय का अपमान स्वीकार नहीं, माफी मांगे सांसद - अधिवक्ता नीलम यादव

"राजनीति में मतभेद स्वीकार हैं, लेकिन किसी बेटी, मां या पूरे समुदाय का अपमान स्वीकार नहीं, माफी मांगे सांसद - अधिवक्ता नीलम यादव

Jhajjar, Jhajjar | Jul 30, 2026

यातायात पुलिस गुरुग्राम की मुस्तैदी से भारी वर्षा के दौरान भी यातायात व्यवस्था रही सुचारू।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 28 जुलाई । आज गुरुग्राम में हुई वर्षा के दौरान यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी यातायात प्रबंधन के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया। 

यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वर्षा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48), द्वारका एक्सप्रेसवे, सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड, एम.जी. रोड, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा सहित विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं जलभराव संभावित क्षेत्रों पर निरंतर ड्यूटी करते हुए यातायात का सुरक्षित एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित किया।

यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों तथा फील्ड स्टाफ के माध्यम से यातायात की लगातार निगरानी की गई। जहां कहीं भी जलभराव अथवा यातायात प्रभावित होने की संभावना बनी, वहां तत्काल पुलिस कर्मियों को भेजकर आवश्यक प्रबंधन किया गया तथा वाहन चालकों को सुरक्षित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

यातायात पुलिस गुरुग्राम आमजन से अपील करती है कि वर्षा के दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अनावश्यक रूप से जलभराव वाले मार्गों पर जाने से बचें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए यातायात पुलिस का सहयोग करें।

यातायात पुलिस गुरुग्राम की मुस्तैदी से भारी वर्षा के दौरान भी यातायात व्यवस्था रही सुचारू। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 28 जुलाई । आज गुरुग्राम में हुई वर्षा के दौरान यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी यातायात प्रबंधन के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया। यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वर्षा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48), द्वारका एक्सप्रेसवे, सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड, एम.जी. रोड, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा सहित विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं जलभराव संभावित क्षेत्रों पर निरंतर ड्यूटी करते हुए यातायात का सुरक्षित एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित किया। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों तथा फील्ड स्टाफ के माध्यम से यातायात की लगातार निगरानी की गई। जहां कहीं भी जलभराव अथवा यातायात प्रभावित होने की संभावना बनी, वहां तत्काल पुलिस कर्मियों को भेजकर आवश्यक प्रबंधन किया गया तथा वाहन चालकों को सुरक्षित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। यातायात पुलिस गुरुग्राम आमजन से अपील करती है कि वर्षा के दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अनावश्यक रूप से जलभराव वाले मार्गों पर जाने से बचें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 30, 2026