लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित नगर भवन परिसर में रविवार को राष्ट्रभक्ति दानवीर भामाशाह जयंती समारोह सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर रविवार की दोपहर लगभग 12:45 पर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है ।