कुटुंबा: अंबा में एसआई प्रीतेश कुमार को स्थानांतरण पर दी गई भावपूर्ण विदाई
अंबा थाना में पदस्थापित एसआई प्रीतेश कुमार के स्थानांतरण पर श्री कृष्ण कन्हैया सतबहिनी सेवा समिति एवं ब्रह्मर्षि विकास एवं जन कल्याण मंच के संयुक्त तत्वावधान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंभू चौधरी ने की, जबकि संचालन ब्रह्मर्षि विकास एवं जन कल्याण मंच के अध्यक्ष अजीत पांडेय ने किया।