ब्यौहारी: घर से लापता हुई नाबालिग, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश
ब्यौहारी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने ब्यौहारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही संभावित स्थानों पर तलाश और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी गुरुवार शाम 6 बजे सामने आई है।