हज यात्रा के लिए हाजियों का जत्था रवाना हुआ। इस अवसर पर मोहम्मद साहत हुसैन, मोहम्मद शाकिर अंसारी और उनकी वालिदा हज के पवित्र सफर के लिए निकले। रवाना होने के दौरान स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें फूल-मालाओं के साथ विदाई दी और उनकी यात्रा के लिए दुआएं कीं।