शिवहर: शिवहर जिले में मैट्रिक की परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी तक, बनाए गए 10 परीक्षा केंद्र
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024, 15 फरवरी से 23 फरवरी के बीच शिवहर जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय शिवहर, नवाब हाई स्कूल शिवहर, हाई स्कूल कुशहर,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमरौली सहित 10 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की जाएगी।