शिवहर: फतहपुर एनएच 104 के बगल में किया जा रहा है नाला का निर्माण, जल जमाव से मिलेगी मुक्ति
शिवहर नगर परिषद में जल जमाव की समस्या के समाधान को लेकर स्वीकृत स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत फतहपुर रोड में भी नाला निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। फतहपुर एनएच 104 के बगल से नाला का निर्माण कराया जा रहा है। चल रहे निर्माण कार्य को लेकर नगर परिषद के सभापति राजन नंदन सिंह ने कार्य एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।