शिवहर: जिले के 78 मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों को सामान्य आंगनवाड़ी केंद्रों में किया गया उत्क्रमित
आईसीडीएस ने जिले के 78 मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों को सामान्य आंगनवाड़ी केंद्रों में उत्क्रमित कर दिया है। पूर्व से स्वीकृत मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों में अब सामान्य आंगनवाड़ी केंद्रों की तरह सुविधा होगी। आईसीडीएस के जिला प्रोग्राम अधिकारी सीमा रहमान ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।