धनौरा: गजरौला के गांव दरियापुर खादर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर
आपको बता दे कि थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर खादर में शक्ति स्वरूप का परिवार रहता है। रविवार रात में 9.30 मिनट पर शक्ति स्वरूप के पुत्र प्रशांत पर पुराने विवाद के चलते गांव के ही रहने वाले सुमित, बादल, विवेक, अंकित ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें प्रशांत बुरी तरह घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।