धनौरा: मंडी धनौरा के एक गांव की युवती शादी से पहले प्रेमी के साथ फरार, परिवार के लोग परेशान, वीडियो और फोटो हुए वायरल
मंडी धनौरा : थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी अमरोहा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक तय हुआ था। शादी 20 फरवरी को तय कर दी गई थी। वर व वधू पक्ष के लोग तैयारी में जुटे हुए थे। बताते हैं कि 16 फरवरी को युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसका पता चलने पर वधु पक्ष के लोगों में हलचल मच गई।