धनौरा: गजरौला के गांव नवादा में विवाहिता को जलाने का प्रयास, तीन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
गजरौला : थाना पुलिस ने एक विवाहिता की तहरीर पर तीन ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव नवादा निवासरी सलोनी का आरोप है कि उनकी ससुराल के लोग परेशान करते हैं और समय-समय पर प्रताड़ित करते रहते हैं। 21 फरवरी की रात को पति प्रमोद, ससुर सतपाल व सास सोमवती ने उसकी साथ मारपीट करते हुए जिंदा जलाने का प्रयास किया।