धनौरा: गजरौला नगर के एक मोहल्ले में महिला के साथ रास्ते में छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा, चार पर मुकदमा दर्ज
गजरौला नगर के एक मुहल्ले में रास्ते में जाते समय महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कस्बा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि वह रास्ते में जा रही थी, तभी मुहल्ले के चार लोग आए और उसे पकड़ लिया। मारपीट करते हुए अश्लीलता की।